AI-171 दुर्घटना: FIP ने जांच में तकनीकी पहलुओं को प्राथमिकता देने की मांग करी

feature-top

पायलटों के शीर्ष संगठन 'फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स' ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के दुर्घटना जांच की अंतिम रिपोर्ट जारी होने से पहले उसके तकनीकी रिकॉर्ड्स की व्यापक संवीक्षा करने की मांग की है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू को भेजे गए पत्र में पायलट बॉडी ने इस बात पर चिंता जताई है कि शुरुआती जांच का रुख 'पायलट की गलती' की तरफ झुका हुआ प्रतीत होता है, जो कि पूरी तरह गलत हो सकता है l


feature-top