ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रदर्शन का वायरल दावा गलत, दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

feature-top

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो को पूरी तरह से "भ्रामक और पुराना" करार दिया है जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर एक विशाल जनसैलाब के विरोध प्रदर्शन का दावा किया जा रहा था। निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह फुटेज पूरी तरह से पुरानी है और वर्तमान में जंतर-मंतर पर ऐसा कोई विशाल प्रदर्शन लाइव नहीं चल रहा है l यह विवाद तब बढ़ा जब शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत सहित कई सोशल मीडिया अकाउंट्स ने X पर एक वीडियो साझा किया।


feature-top