CEC ज्ञानेश कुमार नहीं, PM मोदी के इस्तीफे की मांग करें: अरविंद केजरीवाल की CJP को सलाह

feature-top

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के आंतरिक मतभेद विवाद के बीच एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया है।  एक न्यूज़ चैनल के कॉन्क्लेव में बोलते हुए केजरीवाल ने राजनीतिक दबाव समूह 'कॉकरोच जनता पार्टी' को सलाह दी कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के बजाय सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करें।अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त जो कुछ भी कर रहे हैं, वह "अपने बॉस" (प्रधानमंत्री) के इशारे पर कर रहे हैं, इसलिए विपक्ष के आंदोलनों को अब एक-एक अधिकारी को निशाना बनाने के बजाय सीधे शीर्ष नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।


feature-top