जम्मू-कश्मीर : सेवा-II पनबिजली परियोजना कैंप में CISF जवान ने की फायरिंग, 4 की मौत

feature-top

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान ने अपने ही साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हिंसक झड़प में एक सहायक कमांडेंट समेत 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह दर्दनाक घटना बसोहली की पहाड़ियों में स्थित सेवा-II पनबिजली परियोजना के कैंप में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान की अपने सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी सर्विस राइफल (AK-47) से साथियों पर गोलियां बरसा दीं।
 


feature-top