मणिपुर IED ब्लास्ट केस में NIA की दूसरी बड़ी गिरफ्तारी

feature-top

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट मामले में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी की है। जांच एजेंसी ने इस आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में एक और संदिग्ध को धर दबोचा है।

यह विस्फोट 7 अप्रैल 2026 को मोइरांग के त्रोंगलाओबी अवांग लीकाई इलाके में एक आवासीय घर को निशाना बनाकर किया गया था। इस भीषण हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया था।

NIA ने 48 वर्षीय थांगमांग हाओकिप को 25 सितंबर 2026 को चुराचाँदपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को इम्फाल की विशेष एनआईए अदालत  के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे 12 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में एनआईए ने पहली सफलता 12 अगस्त 2026 को हासिल की थी, जब एस. पलाल थाडौ कुकी नाम के पहले संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था।


feature-top