मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल : ‘Donkey Father’ का बेटा ‘Donkey’ बना नर्स

feature-top

मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) की ऑनलाइन प्रणाली में एक बड़ी खामी उजागर हुई है, जहां 'डोंकी फादर' (Donkey Father) के बेटे 'डोंकी' (Donkey) के नाम पर एक नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हो गया। यह अजीबोगरीब मामला तब सामने आया जब भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने काउंसिल के ऑनलाइन पोर्टल की सुरक्षा और सत्यापन प्रणाली की जांच करने के लिए एक फर्जी आवेदन सबमिट किया।


feature-top