ठाणे : शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर में गोली मारकर हत्या

feature-top

महाराष्ट्र के ठाणे के मनपाडा-गणेश नगर इलाके में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णकर की गोली मारकर हत्या कर दी। रात करीब 9:30 बजे कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन इलाके में पूर्णेकर के ऑफिस के सामने हुई इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में काफी चिंता पैदा हो गई। आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने मृतक पर गोली चलाई और फिर मौके से फरार हो गए।


feature-top