छ.ग : साय कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय संभव

feature-top

रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में आगामी खरीफ सीजन के लिए धान खरीदी व कस्टम मिलिंग नीति, नई औद्योगिक/निर्यात नीति, बस किराए में संशोधन और शासकीय कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते (DA) से जुड़े प्रस्तावों पर अहम फैसले होने की उम्मीद है।

युवाओं और अभ्यर्थियों की नजरें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के रिक्त अध्यक्ष पद की नियुक्ति, रुकी हुई राज्य सेवा परीक्षा प्रक्रियाओं को गति देने तथा विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नई भर्ती के प्रस्तावों की मंजूरी पर टिकी हुई हैं।


feature-top