J&K विधानसभा में विधायकों की सैलरी बढ़ाने वाले बिल पर हंगामा, CM ने वापस लिया प्रस्ताव

feature-top

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायकों का वेतन बढ़ाने वाले बिल को वापस लेने को लेकर थोड़ी देर के लिए कामकाज में रुकावट आई।  सदन की कार्यवाही शुरू होते ही, पहलगाम से नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायक अल्ताफ़ कालू ने बिल को वापस लेने का मुद्दा उठाया।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बिल वापस लेने का प्रस्ताव रखने के बाद, मंत्रियों की सैलरी बढ़ाने वाले एक और बिल के साथ-साथ इस बिल को भी विधानसभा से वापस ले लिया गया। मुख्यमंत्री ने सदन में इस मुद्दे पर आम सहमति न होने का हवाला दिया था।


feature-top