2020 दिल्ली दंगा : उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका दिल्ली HC से खारिज

feature-top

दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के पूर्व स्कॉलर उमर खालिद और स्टूडेंट एक्टिविस्ट शरजील इमाम की ज़मानत याचिका खारिज कर दी। यह याचिका फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़ी बड़ी साज़िश के मामले में दायर की गई थी। 

जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस दिनेश भट्ट की बेंच ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी को उन्हें ज़मानत देने से इनकार करते हुए यह छूट दी थी कि वे सुरक्षित गवाहों के बयान दर्ज होने या एक साल पूरा होने—इनमें से जो भी पहले हो, के बाद नई ज़मानत अर्ज़ी दाखिल कर सकते हैं, और कोर्ट इस शर्त में कोई बदलाव नहीं कर सकता।


feature-top