PMLA केस : वाटिका ग्रुप के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुग्राम में होमबायर्स और खरीदारों के साथ प्लॉट आवंटन में करीब 154 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल एस्टेट कंपनी 'वाटिका ग्रुप' के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर की गई इस कार्रवाई के तहत विशेष PMLA अदालत ने दोनों आरोपियों को 3 अक्टूबर तक ED की कस्टडी में भेज दिया है।


feature-top