मेरठ 'ब्लू ड्रम' मर्डर केस : सौरभ राजपूत की हत्या में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार

feature-top

मेरठ के बहुचर्चित 'ब्लू ड्रम' मर्डर केस में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मृतक सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को हत्या व शव छिपाने का दोषी करार दिया है। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने 126 तारीखों और 22 से अधिक गवाहों की गवाही के बाद यह ऐतिहासिक फैसला दिया। कोर्ट ने दोनों को दोषी तो ठहरा दिया है, लेकिन सजा का ऐलान 15 दिन बाद किया जाएगा।


feature-top