तमिलनाडु उपचुनाव: मंच पर रो पड़ीं TVK की सत्यभामा, विजय ने दिया ढांढस

feature-top

तमिलनाडु के धारपुरम उपचुनाव के प्रचार के दौरान एक जनसभा में उस समय बेहद भावुक दृश्य देखा गया, जब तमिलगा वेत्री कड़गम की महिला उम्मीदवार सत्यभामा मंच पर ही रो पड़ीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम छोड़ने के बाद उनके खिलाफ अत्यंत अश्लील और अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। मंच पर उनके बगल में खड़े राज्य के मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।


feature-top