श्रीनगर : बड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

feature-top

श्रीनगर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाएं, भारी मात्रा में नकदी, सोना और हथियार जब्त किए हैं। यह कार्रवाई सफाकदल पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर (FIR No. 135/2026) की जांच के दौरान की गई। श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. जी.वी. संदीप चक्रवर्ती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह कोई छिटपुट ड्रग पेडलिंग नहीं, बल्कि डाउनटाउन श्रीनगर से संचालित एक बेहद संगठित और सुनियोजित सप्लाई चेन थी।


feature-top