एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर सुप्रीम कोर्ट का मौजूदा जजों से अनौपचारिक चर्चा से इनकार

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' (One Nation, One Election) विधेयकों की समीक्षा कर रही संयुक्त संसदीय समिति के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें समिति के सदस्यों ने मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और अन्य मौजूदा न्यायाधीशों के साथ एक अनौपचारिक चर्चा करने की इच्छा जताई थी।

सुप्रीम कोर्ट के महासचिव की ओर से संसदीय समिति को भेजे गए आधिकारिक संदेश में स्पष्ट किया गया है कि शीर्ष अदालत के वरिष्ठ न्यायाधीशों के लिए इस विषय पर चर्चा करना वांछनीय नहीं होगा, क्योंकि प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन आगे चलकर न्यायिक समीक्षा का विषय बन सकते हैं।


feature-top