असम सरकार का बड़ा फैसला : VIP काफिले के लिए एम्बुलेंस रोकने पर पूरी तरह लगा बैन

feature-top

असम सरकार ने सभी ज़िला आयुक्तों (DCs) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSPs) को सख़्त निर्देश दिए हैं कि वे यह पक्का करें कि VIP गाड़ियों के काफ़िले के गुज़रने के दौरान एम्बुलेंस और दूसरी इमरजेंसी गाड़ियों को कभी न रोका जाए। ये आदेश मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी किए गए हैं।

यह निर्देश तब आया जब सिलचर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के काफ़िले के लिए रास्ता बनाने के मकसद से पुलिस ने एक एम्बुलेंस को रोक दिया था, जिसके बाद काफ़ी आलोचना हुई थी।


feature-top