विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड : मनी ट्रेल मामले में YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी को ED का समन

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने YSR कांग्रेस पार्टी के विधायक वाय एस अविनाश रेड्डी को पूछताछ के लिए बुलाया है। यह पूछताछ आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री वाय एस विवेकानंद रेड्डी की 2019 में हुई हत्या से जुड़े कथित ₹40 करोड़ के मनी ट्रेल (पैसे के लेन-देन) की जांच के सिलसिले में की जा रही है।

ED ने अविनाश रेड्डी को नोटिस जारी कर 14 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। केंद्रीय एजेंसी इस मामले में पहले ही चार लोगों से पूछताछ कर चुकी है।


feature-top