ECI विवाद : विपक्ष के आरोपों पर BJP का पलटवार, शुरू किया जवाबी अभियान

feature-top

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग करने और इस बहाने BJP को घेरने के विपक्ष के बड़े अभियान के आगे पार्टी नहीं झुकेगी, बल्कि तथ्यों के साथ इसका मज़बूती से जवाब देगी। इस मुद्दे का इस्तेमाल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाने वाले विपक्षी दलों के जवाब में BJP ने एक जवाबी अभियान शुरू किया है। पार्टी के आधिकारिक हैंडल ने नए वोटरों के रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले 'फॉर्म 6' को लेकर विपक्ष के आरोपों का बिंदु-वार खंडन किया।


feature-top