उत्तराखंड : मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद 8 लाख वोटर्स के नाम हटे

feature-top

'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) के बाद उत्तराखंड की अंतिम वोटर लिस्ट जारी की गई। इसमें लगभग 71.58 लाख वोटरों के नाम हैं, जो SIR प्रक्रिया शुरू होने के समय की संख्या से लगभग 8 लाख कम है। हालांकि, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का दावा है कि राज्य में वोटरों की संख्या में लगभग 14 लाख की कमी आई है। पार्टी ने 1 जनवरी, 2025 तक 85.19 लाख वोटरों की संख्या का हवाला दिया है।


feature-top