रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की मध्यस्थ भूमिका की जयशंकर ने करी पुष्टि

feature-top

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सार्वजनिक रूप से पुष्टि की है कि भारत अब केवल शांति की वकालत करने से आगे बढ़कर रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों के साथ सीधे राजनयिक संपर्क में जुट गया है। नई दिल्ली में आयोजित 'म्यूनिख लीडर्स मीटिंग' में बोलते हुए जयशंकर ने पहली बार आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया कि भारत इस विवाद को सुलझाने में एक सक्रिय मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।


feature-top