‘पात्र नागरिकों के नाम हटाना संविधान की आत्मा पर प्रहार’, SIR पर जस्टिस भूइयां

feature-top

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस उज्ज्वल भूइयां ने चुनाव आयोग की मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर तीखा संवैधानिक रुख अपनाया है। हैदराबाद के 'नालसार लॉ यूनिवर्सिटी' में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना पुख्ता सत्यापन के लाखों पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाना "संविधान की आत्मा पर सीधा प्रहार" (Strikes at the Heart of the Constitution) है।


feature-top