बंगाल में ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ पर कानून लाएंगे : सुवेंदु अधिकारी

feature-top

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि उनकी सरकार अगले छह महीनों के भीतर राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यूसीसी के लागू होने के तुरंत बाद राज्य में "लव जिहाद", "लैंड जिहाद" और जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ बेहद कड़े और सख्त कानून लाए जाएंगे। कोलकाता में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंहल की जन्मशती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल सरकार के आगामी बड़े प्रोजेक्ट्स और विधायी रोडमैप की रूपरेखा पेश करी।


feature-top