पटना : पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने के विरोध में अभ्यर्थियों ने निकाला प्रोटेस्ट मार्च

feature-top

बिहार पुलिस दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में पटना की सड़कों पर अभ्यर्थियों ने भारी विरोध प्रदर्शन और प्रोटेस्ट मार्च निकाला है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा 1,799 पदों के लिए आयोजित की गई इस मुख्य परीक्षा को 23 सितंबर को "अपरिहार्य कारणों" से रद्द कर दिया गया था। इस फैसले से नाराज और परीक्षा में सफल हो चुके अभ्यर्थी अब सड़कों पर उतर आए हैं।


feature-top