केरल : BJP पार्षद आर. श्रीलेखा ने वापस लिया इस्तीफा, पद पर बने रहने का ऐलान

feature-top

बीजेपी पार्षद और केरल पुलिस की पूर्व प्रमुख आर. श्रीलेखा पार्टी नेताओं के साथ बातचीत के बाद अपना इस्तीफ़ा वापस लेने पर सहमत हो गई हैं, जिससे तिरुवनंतपुरम कॉरपोरेशन में बीजेपी प्रशासन पर दबाव कम हुआ है। बीजेपी के राज्य महासचिव एस. सुरेश ने माना कि उनके इस ऐलान से पार्टी को मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामला सुलझा लिया गया है। राज्य बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर उनसे मुलाकात करने वाले हैं।


feature-top