मायावती ने आकाश आनंद को फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक, BSP में तीसरी बार वापसी

feature-top

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने एक बड़ा राजनीतिक यू-टर्न लेते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में वापस शामिल कर लिया है और उन्हें फिर से राष्ट्रीय संयोजक के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त कर दिया है। यह फैसला आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित करने के ठीक 25 दिन बाद आया है।

मायावती ने यह भी बताया कि इस फैसले के लिए आकाश के पिता आनंद कुमार और उनके छोटे भाई ईशान आनंद सहित पूरे परिवार ने अपनी सहमति दी है।यह आकाश आनंद की पार्टी नेतृत्व में तीसरी वापसी है। इससे पहले भी उन्हें मई 2024 और मार्च 2025 में पार्टी पदों से हटाया गया था और बाद में माफी के बाद बहाल किया गया था। पार्टी में उनकी वापसी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए कैडर को मजबूत करने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है


feature-top