जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी के आरोपी ACP को प्रमोशन

feature-top

जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोपी दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विवेक भगत को अतिरिक्त उप पुलिस आयुक्त  के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है।

यह पदोन्नति आदेश 11 अन्य अधिकारियों के साथ जारी किया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से एक नियमित प्रक्रिया है और इसका आधिकारिक प्रस्ताव आरोप लगने से काफी समय पहले ही भेजा जा चुका था।


feature-top