तेलंगाना : फर्जी फॉर्म-7 जमा करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश

feature-top

तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी ने चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें जो वोटर लिस्ट के फॉर्म में जान-बूझकर गलत जानकारी देते हैं। यह निर्देश 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी 'फॉर्म 7' आवेदन मिलने के आरोपों के बीच दिया गया है।

'फॉर्म 7' का इस्तेमाल वोटर लिस्ट में किसी नाम को शामिल करने पर आपत्ति जताने या पहले से मौजूद नाम को हटाने की मांग करने के लिए किया जाता है।


feature-top