संपत्ति विवाद : CM रेवंत और KTR की संपत्ति जांच के लिए BJP सांसद पहुंचे हाई कोर्ट

feature-top

तेलंगाना बीजेपी सांसद एम. रघुनंदन राव ने तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से गुहार लगाई है कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति, ज़मीन-जायदाद और बिजनेस से जुड़े आरोपों की जांच किसी मौजूदा जज से स्वतंत्र रूप से कराई जाए।

रघुनंदन राव ने रेवेन्यू, रजिस्ट्रेशन, कंपनी और टैक्स रिकॉर्ड्स के साथ-साथ चुनावी हलफनामों की भी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इन आरोपों पर सिर्फ़ राजनीतिक बयानबाज़ी के बजाय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।


feature-top