होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा-ध्वज वाले कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल

feature-top

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय पनामा के झंडे वाले एक कमर्शियल जहाज पर एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या रॉकेट जैसा हथियार) से हमला हुआ, जिसमें 11 भारतीय क्रू सदस्य घायल हो गए। भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। 'MT ऑन पीस' नाम के इस जहाज पर 19 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें 17 भारतीय नागरिक शामिल थे। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, इस हमले में कुल 12 क्रू सदस्य घायल हुए, जिनमें से 11 भारतीय थे।


feature-top