दुर्ग : महापौर ने निर्माण स्थलों का लिया जायजा, नाली व सड़क निर्माण में ढलान का विशेष ध्यान रखने के निर्देश

feature-top

छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में जारी विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए महापौर ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की कड़ी हिदायत दी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों और नालियों के निर्माण के समय पानी की सुचारू निकासी के लिए सही ढलान (स्लोप) का होना बेहद अनिवार्य है ताकि जलभराव की समस्या से शहरवासियों को निजात मिल सके।

महापौर ने चेतावनी दी है कि मानकों की अनदेखी या लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


feature-top