तमिलनाडु उपचुनाव में बुजुर्ग महिला पर ‘सीटी’ को वोट देने का दबाव, पोलिंग अधिकारी निलंबित
धारपुरम के कोलिंजीवाड़ी इलाके में स्थित बूथ नंबर 137 पर एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपना वोट डालने पहुंची थीं। महिला की शिकायत के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात पोलिंग अधिकारी थंगामणि ने उन पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में 'सीटी' (Whistle) के चुनाव चिह्न पर बटन दबाने का दबाव बनाया और ऐसा करने का निर्देश दिया। 'सीटी' राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तमिलागा वेत्री कड़गम का आधिकारिक चुनाव चिह्न है। हालांकि, बुजुर्ग महिला ने अधिकारी की बात मानने से इनकार कर दिया और अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट दिया।
शुरुआती जांच में शिकायत को सही पाते हुए चुनाव आयोग ने आरोपी अधिकारी थंगामणि को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। उनकी जगह राजम्मल को नया पोलिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया। अधिकारी को बदले जाने और सुरक्षा कड़े किए जाने के बाद बूथ पर दोबारा शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू कराया गया। प्रशासन अब बूथ के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहा है ताकि दोषी अधिकारी के खिलाफ आगे की कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की जा सके।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
