गुजरात : BJP विधायक के बंगले की धुलाई में लगी दमकल गाड़ी, मचा विवाद

feature-top

गुजरात के दाहोद जिले में उस समय एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, जब देवगढ़ बारिया नगरपालिका की एक दमकल गाड़ी को 24 किलोमीटर दूर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बचूभाई खाबड़ के निजी बंगले को धोने के लिए भेजा गया।

धानपुर तालुका के पीपेरो गांव में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, आपातकालीन सार्वजनिक संसाधनों के निजी इस्तेमाल को लेकर स्थानीय स्तर पर और इंटरनेट पर भारी आक्रोश देखा गया।


feature-top