कर्नाटक : भर्ती घोटाले पर ED की कार्रवाई, KPSC अध्यक्ष और सदस्य गिरफ्तार

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के निलंबित अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस. साहूकार और आयोग की सदस्य बी. वी. गीता को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पशुचिकित्सा अधिकारी भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में की गई है। इससे पहले ईडी ने इस मामले में केपीएससी के पूर्व परीक्षा नियंत्रक और 2016 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार और मुख्य बिचौलिए बसवारज कन्नाले को भी हिरासत में लिया था।


feature-top