तमिलनाडु : वोटर लिस्ट विवाद पर DMK ने राहुल गांधी की 'चुप्पी' को बताया 'दोहरा रवैया'

feature-top

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) ने INDIA गठबंधन की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। DMK ने तमिलनाडु की वोटर लिस्ट से कथित तौर पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर राहुल गांधी की "चुप्पी" पर सवाल उठाए हैं। DMK के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने तमिलनाडु में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) प्रक्रिया के दौरान नामों को हटाने के मामले में गांधी के रुख पर सवाल उठाए।


feature-top