भूटान PM शेरिंग तोबगे ने PM मोदी को बताया 'विष्णु का अवतार'

feature-top

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने बुधवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े भाई और भगवान विष्णु का अवतार मानते हैं। भूटान के प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रमुख के तौर पर पीएम मोदी की 25 साल की लगातार सेवा की तारीफ़ की और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत का अपने पड़ोसियों के साथ जुड़ाव एक मुख्य प्राथमिकता रहा है।

उन्होंने 'ग्लोबल साउथ' की आवाज़ को बुलंद करने और अफ़्रीकी यूनियन को G20 में स्थायी सदस्य के तौर पर शामिल कराने में पीएम मोदी की भूमिका की भी तारीफ़ की।


feature-top