छ.ग : भड़काऊ पोस्ट मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को एक दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने, उसकी निजता भंग करने और सोशल मीडिया पर अभद्र व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर यह कार्रवाई की है, जिसके बाद इलाके में राजनीतिक व सामाजिक हलचल तेज हो गई है।


feature-top