'वोट चोरी' आरोपों के खिलाफ 42 पूर्व जजों ने खुला पत्र लिख दी चेतावनी

feature-top

42 रिटायर्ड जजों के एक ग्रुप ने एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग और दूसरी संस्थाओं को कमज़ोर करने की कोशिशों के ख़िलाफ़ चेतावनी दी है। उनका कहना है कि ऐसी कोशिशों से लोगों का भरोसा कम होगा और जब "वोट का कोई मतलब नहीं रह जाएगा, तो सड़कों पर विरोध का ज़ोर बढ़ जाएगा"। कड़े शब्दों वाले इस पत्र में आगे कहा गया है, "अशांति की शुरुआत एक नैरेटिव से होती है। फिर अराजक और चरमपंथी तत्व उस खाली जगह पर कब्ज़ा कर लेते हैं। इनमें से कुछ तो देश के भीतर के ही होते हैं, जबकि कुछ को सीमा पार से शह मिलती है।" 


feature-top