स्टारलिंक विवाद : एलन मस्क के पक्षपात वाले आरोपों को केंद्र ने किया खारिज

feature-top

मस्क ने कहा कि स्टारलिंक को 165 से ज़्यादा देशों में लाइसेंस मिला हुआ है और उसने भारतीय कानूनों और सरकारी ज़रूरतों को पूरा करने में पाँच साल बिताए हैं। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब मस्क की कंपनी SpaceX की स्टारलिंक भारत में कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के लिए रेगुलेटरी मंज़ूरी का इंतज़ार कर रही है। कंपनी को सरकार से ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशंस बाय सैटेलाइट (GMPCS) लाइसेंस मिल गया है, लेकिन कमर्शियल सर्विस शुरू करने से पहले वह सिक्योरिटी मंज़ूरी और स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट का इंतज़ार कर रही है।


feature-top