J&K : हिज़्बुल के आतंकवादी बुरहान वानी को "शहीद" बताने पर घिरे PDP नेता अब्दुल कबीर

feature-top

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान, सीनियर PDP नेता अब्दुल कबीर ने हिज़्बुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी को 'शहीद' बताकर उसकी तारीफ़ की, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया।

आतंकी कमांडर की तारीफ़ करते हुए कबीर ने कहा, "जब बुरहान वानी शहीद हुआ, तो BJP नेता मुआवज़ा लेकर उसके घर गए थे।" जब पत्रकारों ने कबीर से पूछा कि वह किसी आतंकवादी को शहीद कैसे कह सकते हैं, तो PDP नेता अपनी बात पर अड़े रहे।


feature-top