मुरैना नरसंहार का मुख्य आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार

feature-top

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित मुरैना नरसंहार (2023) के मुख्य आरोपी रामुसिंह धीरासिंह तोमर (37) को तीन साल तक भेष बदलकर फरारी काटने के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हरियाणा के गुरुग्राम में एक इंडस्ट्रियल वेयरहाउस (गोदाम) से धर दबोचा।

आरोपी रामुसिंह पर मध्य प्रदेश पुलिस ने ₹30,000 का नकद इनाम घोषित कर रखा था और वह पिछले तीन वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग राज्यों में छिप रहा था।

मुरैना नरसंहार

यह पूरी घटना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के लेपा गांव की है, जहां जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच एक दशक पुरानी दुश्मनी चल रही थी। साल 2013 में हुए एक विवाद में आरोपी के परिवार के दो सदस्यों की हत्या कर दी गई थी, जिसका बदला लेने के लिए इस नरसंहार को अंजाम दिया गया।

मई 2023 में, जब विरोधी परिवार के लोग एक शादी समारोह के लिए गांव में इकट्ठा हुए, तब रामुसिंह तोमर और उसके साथियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस भीषण हमले में तीन पुरुषों और तीन महिलाओं सहित एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई थी।


feature-top