JNU के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अकोइजाम ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को नकारा

feature-top

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से बर्खास्त किए गए प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद, इनर मणिपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद अकोइजाम ने इन आरोपों को एक राजनीतिक 'विच हंट' (दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई) करार दिया है।


feature-top