पुंछ में लैंडमाइन ब्लास्ट, 4 पाकिस्तानी आतंकी ढेर

feature-top

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार पाकिस्तानी आतंकवादी एक भीषण बारूदी सुरंग विस्फोट में मारे गए हैं। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, मारे गए घुसपैठियों में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक शीर्ष कमांडर भी शामिल है। यह घटना पुंछ जिले के कृष्णा घाटी (KG) सेक्टर में नांगी टेकरी और सतवाल-नकी अग्रिम इलाके के पास हुई।


feature-top