नवी मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन 2027 तक टला

feature-top

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से निर्माणाधीन नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के आंशिक स्थानांतरण को अब 2027 तक के लिए टाल दिया गया है। नवी मुंबई हवाई अड्डे से घरेलू विमानों का व्यावसायिक संचालन 2025 में शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की शिफ्टिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। इसका उद्देश्य व्यापक ट्रायल रन, सुरक्षा मंजूरी और परिचालन की पूर्ण तैयारी के लिए अतिरिक्त समय देना है।


feature-top