फ्लाईदुबई 'हाइजैक' प्रयास की जांच हुई तेज; यूएई में मालदीव के 2 पायलट गिरफ्तार

feature-top

दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई (flydubai) विमान को हाइजैक और क्रैश करने की कथित आतंकी साजिश की जांच का दायरा बढ़ाते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में फ्लाईदुबई एयरलाइन में काम करने वाले मालदीव के दो पायलटों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई 30 सितंबर की उस भयावह घटना के बाद हुई है, जिसमें विमान के ओमानी को-पायलट ने भारतीय मूल के जांबाज कैप्टन स्मित मछार  पर कॉकपिट के भीतर आपातकालीन कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। कैप्टन स्मित ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अदम्य साहस दिखाते हुए हाइजैक और 9/11 जैसी क्रैश की इस बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया था।


feature-top