छ.ग : IPS रतनलाल डांगी यौन शोषण मामले में महिला IPS पारुल माथुर संभालेंगी जांच प्रक्रिया की कमान

feature-top

निलंबित आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ यौन शोषण और भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों की विभागीय जांच प्रक्रिया में शासन ने अहम बदलाव करते हुए महिला आईपीएस अधिकारी पारुल माथुर को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी (प्रेजेंटिंग ऑफिसर) के रूप में नियुक्त किया है। मूलतः प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव में बदलाव करते हुए, इस हाई-प्रोफाइल मामले में एडीजी दीपांशु काबरा की मुख्य जांच के तहत अब पारुल माथुर को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 


feature-top