- Home
- DPR Chhattisgarh
- रायपुर
- सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू को मिली ट्राइसाइकिल
सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू को मिली ट्राइसाइकिल
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने पूरा किया सहायता का वादा, आवागमन में मिलेगी सुविधा
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने संवेदनशीलता और जनसेवा की प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए सूरजपुर जिले के ग्राम कसलगिरी निवासी दिव्यांग श्री धनेश्वर साहू को ट्राइसाइकिल प्रदान की। विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मंत्री की मुलाकात श्री साहू से हुई थी। उनकी आवागमन संबंधी कठिनाइयों और आवश्यकता को समझते हुए श्रीमती राजवाड़े ने उन्हें ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।
सेवा संकल्प अभियान के तहत अपने आश्वासन को पूरा करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने निज निवास बीरपुर में श्री धनेश्वर साहू को ट्राइसाइकिल भेंट की। इससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी और दैनिक गतिविधियां अधिक सहजता से पूरी करने में मदद मिलेगी।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य आमजन की जरूरतों को समझकर यथासंभव सहायता उपलब्ध कराना है। दिव्यांगजनों के जीवन को सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए जरूरी सहयोग देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
