CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ अभियान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में जुटने की अपील

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों और आम जनता से शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को शाम 5:00 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) स्थित सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लेकर एकत्र होने की अपील की है। पार्टी ने इस देशव्यापी आंदोलन को "लहरा दो तिरंगा" अभियान का नाम दिया है।

अभिजीत दिपके ने दिल्ली न पहुंच पाने वाले नागरिकों से भी अपील की है कि वे शुक्रवार शाम को अपने-अपने स्थानीय क्षेत्रों और शहरों में 'तिरंगा मार्च' निकालें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे इस आंदोलन के लिए खुद भी गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।


feature-top