ओडिशा : नए राज्यपाल के विवादित बयान पर नवीन पटनायक का पलटवार

feature-top

ओडिशा के विपक्षी दल बीजेडी ने नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम की उस कथित टिप्पणी पर निराशा जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि पदभार संभालने के बाद वे "बीजेपी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।" 

बीजेडी ने एक बयान में कहा, उनकी बातें सुनकर हमें हैरानी हुई, जिसमें वे फिर से कहते हैं कि वे बीजेपी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। हम इस टिप्पणी की निंदा करते हैं, क्योंकि यह इस तथ्य को नकारती है कि राज्यपाल का पद दलीय राजनीति से ऊपर होता है। बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने उम्मीद जताई कि वे संवैधानिक गरिमा बनाए रखेंगे।


feature-top