दिल्ली रंगदारी मामला : प्रॉपर्टी विवाद में हुई फायरिंग पर पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

feature-top

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नजफगढ़ के एक मेडिकल स्टोर पर हुई गोलीबारी के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और फरार गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू की साजिश से जुड़ा है। माना जा रहा है कि सांगवान यूके (UK) में है और वहीं से अपना नेटवर्क चला रहा है।

यह गोलीबारी की घटना 19 सितंबर को नजफगढ़ के नया बाजार इलाके में 'भावना मेडिकोस' में हुई थी। उस समय दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और उनमें से एक ने दुकान पर मौजूद संजय कुमार रोहिल्ला पर कथित तौर पर गोली चला दी। गोली रोहिल्ला को नहीं लगी और हमलावर वहां से भाग गए।


feature-top