DA केस : केरल HC ने पूर्व DGP टॉमिन थचंकरी की 4 साल की सजा पर लगाई रोक

feature-top

केरल उच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति (DA) के एक मामले में, पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) टॉमिन जे. थाचंकरी को विजिलेंस कोर्ट द्वारा सुनाई गई चार साल की जेल की सजा पर रोक लगा दी। न्यायमूर्ति ए. बदरुद्दीन की उच्च न्यायालय पीठ ने कहा, “प्रथम दृष्टया, विशेष न्यायाधीश के निष्कर्ष में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं निकाली जा सकती। हालाँकि, राज्य द्वारा आपत्ति जताए जाने के बावजूद, यह एक ऐसा मामला है जिसमें सुनाई गई सजा केवल चार साल की है। ऐसे में, न्याय के हित में कुछ जरूरी शर्तें लगाकर इस सजा को निलंबित (सस्पेंड) किया जा सकता है।”


feature-top